CBSE admit card 2026:
नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। छात्रों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश संभव नहीं है। हर साल की तरह इस बार भी एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए हैं, लेकिन छात्र सीधे इसे डाउनलोड नहीं कर सकते। स्कूल प्रशासन को CBSE के आधिकारिक परीक्षा संगम पोर्टल से हॉल टिकट डाउनलोड करके छात्रों को उपलब्ध कराना होगा।
CBSE Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें
- स्कूल अधिकारी CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in पर लॉग इन करें।
- होमपेज पर परीक्षा संगम पोर्टल का लिंक चुनें।
- मुख्य परीक्षा 2026 से जुड़े सेंटर मटेरियल सेक्शन में जाएं।
- क्लास 10 या क्लास 12 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- स्कूल की यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
- स्क्रीन पर छात्रों का एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- डाउनलोड और प्रिंट निकालकर छात्रों को वितरित करें।
छात्रों के लिए जरूरी निर्देश
एडमिट कार्ड मिलने के बाद छात्रों को नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, सेंटर कोड, विषयों के नाम और कोड, परीक्षा तिथि और समय आदि की जानकारी सावधानीपूर्वक चेक करनी चाहिए। यदि किसी भी विवरण में गलती हो, तो छात्र तुरंत स्कूल प्रशासन से संपर्क कर इसे सही कराएं।CBSE की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड जल्द से जल्द प्राप्त करें और प्रिंट निकालकर परीक्षा की तैयारी पूरी गंभीरता से करें।
