घर में आग लगने के कारण

4 Min Read

घरों में आग लगने की खबरें आजकल बढ़ गयी हैं। शहरों के साथ गांव के घर भी आग का शिकार बन रहे हैं।

हाईराइज बिल्डिंग में जब आग लगती है तो घर में कैद लोगों के बचने की संभावना और भी कम हो जाती है।

इसलिए आपको आग लगने के खतरे से हमेशा चौकन्ना रहना चाहिए। थोड़ी सावधानी बरती जाए तो घरों में आग लगने की घटनाओं में कमी आ सकती है।

सबसे पहले नंबर पर पूजा घर

हाल ही में नोएडा एक्सटेंशन के हाईराइज बिल्डिंग में आग लगी थी, जांच में पता चला कि ये आग पूजा घर से लगी थी।

दरअसल, परिवार वाले पूजा घर में दीपक जला कर बाहर चले गए और किसी कारण से दीपक की वजह से आग पूरे घर में फैल गई और पूरे घर को खाक कर दिया।

इसलिए अगर आप हाईराइज बिल्डिंग में रहते हैं तो कोशिश करें कि पूजा घर में दीपक या अगरबत्ती तभी जलाएं जब आप घर में रहें. कभी भी दिया जला कर घर से बाहर ना जाएं।

दूसरे नंबर पर शार्ट सर्किट

आग लगने वाले कारणों में ये बेहद आम कारण है। ज्यादातर घरों में आग शार्ट सर्किट की वजह से ही लगती है।

खासतौर से जब गर्मी का मौसम होता है तो बिजली पर लोड बढ़ जाता है, ऐसे में शार्ट सर्किट होना आम है।

इसलिए अगर आप हाईराइज बिल्डिंग में रहते हैं तो खासतौर से ध्यान रखें की बिजली का लोड अगर बढ़ रहा है तो घर की वायरिंग उसी लोड के हिसाब से हो।

किचन की चिमनी है खतरनाक

किचन की चिमनी हाईराइज बिल्डिंग के हर फ्लैट में आपको देखने को मिलेगी। ये इसलिए होती है ताकि किचन के धुएं को बाहर निकाला जा सके।

हालांकि, कई बार चिमनी में ब्लॉकेज आ जाता है, जिसकी वजह से चिमनी में आग पकड़ लेती है।

इसलिए अगर आप हाईराइज बिल्डिंग में रहते हैं तो समय समय पर किचन में लगी चिमनी की जांच कराते रहें।

ये कारण भी हैं आग लगने के

• अक्सर देखा जाता है कि लोगों की गलती के चलते ही घर पर आग लगती है। कई बार लोग प्रेस को ऑन करके छोड़ देते हैं और चले जाते हैं. ऐसे में आग लगने का खतरा ज्यादा हो जाता है।

• लोग बालकनी को कवर करके रखते हैं और यहां पर दीया या फिर मोमबत्ती जला लेते हैं, कई बार ये आग पकड़ लेता है। बालकनी बंद होने के चलते आग तेजी से लगती है और धुआं भर जाता है।

• कई लोग गैस पर कढ़ाई का तेल रखकर छोड़ देते हैं, गैस बंद नहीं होता तो तेल आग पकड़ लेता है और घर पर आग लग जाती है। ऐसे में इसका खयाल रखना जरूरी है।

• लोग इलेक्ट्रिकल इक्युपमेंट्स को भी ऑफ नहीं करते हैं, ऐसे में आग लगने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। टीवी, टोस्टर या फिर तेजी से गर्म होने वाली चीजों को बंद जरूर करें।

कैसे करें बचाव के उपाय

अगर आप अपने घर को आग से बचाना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ साधारण से उपाय जरूर कर लें।

सबसे पहले तो गर्मी के मौसम में 24 घंटे एसी ना चलाएं। दूसरा की एक ही प्वाइंट पर ढेर सारे प्लग ना लगाएं।

रात में सोते वक्त गैस सिलेंडर रेगुलेटर के पास से जरूर बंद कर दें। लिकेज सिलेंडर का इस्तेमाल भूल कर भी ना करें।

पॉवर पॉइंटों पर धूल ना जमने दें और समय समय पर घर की वायरिंग की चेकिंग जरूर चेक कराते रहें।

इसे भी पढ़ें

Fruit Plants Plantation: फलदार पौधे लगाने की विधि

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं