Major accident in Khanna: नैना देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी नहर में गिरी

2 Min Read

Major accident in Khanna:

चंडीगढ़, एजेंसियां। पंजाब के खन्ना के दोराहा क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध माता नैना देवी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप जीप मलौद के जगेड़ा पुल के पास नहर में गिर गई। हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन श्रद्धालु अब भी लापता हैं।

क्या है मामला:

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय गाड़ी में लगभग 20 श्रद्धालु सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। अब तक ज्यादातर श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

मृतकों की पुष्टि:

डीएसपी पायल, हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि अब तक एक महिला और दो बच्चों के शव नहर से निकाले जा चुके हैं। तीन श्रद्धालु अब भी लापता हैं और उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। बता दें कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, रात के समय ड्राइवर द्वारा नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ।

प्रशासन की अपील:

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और राहत कार्यों में सहयोग करें। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें

Helicopter Accident: हवा में दो टुकड़ों में बंटा हेलिकॉप्टर, अमेरिका में हादसा, सीमेंस कंपनी के CEO, पत्नी और तीन बच्चों की दर्दनाक मौत

Share This Article
Exit mobile version