Dhanteras 2025: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खरीदें ये 5 चीजें

2 Min Read

Dhanteras 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। धनतेरस 2025 दीपावली से पहले आने वाला शुभ दिन है, जिसे समृद्धि, सौभाग्य और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है। इस दिन की गई खरीदारी को बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि ऐसा विश्वास है कि इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

धनतेरस पर सोना या चांदी खरीदना अत्यंत शुभ

धनतेरस पर सोना या चांदी खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। विशेष रूप से सोने-चांदी के सिक्के या लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां घर में स्थायी समृद्धि और आर्थिक स्थिरता लाती हैं। इसके अलावा तांबा, चांदी या स्टील के नए बर्तन खरीदना भी शुभ होता है। बर्तन समृद्धि और शुद्धता का प्रतीक हैं और इन्हें खरीदते समय चावल या सिक्का डालना सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू खरीदने से नकारात्मकता दूर होती है और घर में समृद्धि आती है। आधुनिक समय में लोग धनतेरस पर मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं भी खरीदते हैं, जिसे उन्नति और व्यवसायिक लाभ का प्रतीक माना जाता है।

धनतेरस भगवान धन्वंतरि की जयंती के अवसर पर भी मनाया जाता है। उनकी मूर्ति या चित्र खरीदकर पूजन करने से घर में आरोग्यता बनी रहती है और मानसिक व शारीरिक शांति मिलती है। इस प्रकार सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और धन्वंतरि की मूर्ति या चित्र धनतेरस पर खरीदने योग्य प्रमुख वस्तुएं हैं, जो घर में सुख-शांति और धन-धान्य की वृद्धि लाती हैं।

इसे भी पढ़ें

Dhanteras 2025: धनतेरस पर गलती से भी न खरीदें ये चीजें, घर में होगा दरिद्रता का वास

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं