Odisha Bus Accident:
भुवनेश्वर, एजेंसियां। पुरी से पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस जामुझरी तारिणी चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सिमुलिया, सोर और बालेश्वर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार, तारिणी ट्रैवल्स की निजी बस पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद 65 तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही थी। जैसे ही बस एनएच-16 पर सिमुलिया थाना क्षेत्र के पास पहुंची, चालक को झपकी आने के कारण वाहन का नियंत्रण खो गया और बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
सूचना मिलते ही सिमुलिया थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सुरक्षित यात्रियों को अन्य वाहन से उनके गंतव्य तक भेजा गया। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना के कारण के रूप में चालक को झपकी आने की आशंका जताई गई है।
इसे भी पढ़ें
Road Accident: पुणे में श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 7 की मौत, दर्जनों घायल








