Building Collapses: सीलमपुर में चार मंजिला इमारत ढही, 8 लोगों के फंसे होने की आशंका [Four-storey building collapses in Seelampur, 8 people feared trapped]

1 Min Read

Building Collapses:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। मलबे में करीब 8 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक चार लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है, जबकि अन्य लोगों को निकालने का प्रयास जारी है। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंची हैं और राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। स्थानीय लोग भी मलबा हटाने में मदद कर रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार:

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हादसे में 3 से 4 लोगों को अस्पताल भेजा गया है और अन्य लोग मलबे में फंसे हुए हो सकते हैं। फिलहाल मौके पर बचाव कार्य के लिए दमकल की 7 गाड़ियाँ तैनात की गई हैं।

इसे भी पढ़ें

मुंबई के डोंगरी इलाके में 4 मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, घायलों की सर्चिंग जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं