Bharat Taxi App: सफर होगा सस्ता और आसान, जानें ऐप डाउनलोड से लेकर कैब बुकिंग तक की पूरी जानकारी

2 Min Read

Bharat Taxi App

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश की पहली को-ऑपरेटिव टैक्सी सर्विस ‘भारत टैक्सी ऐप’ आज आधिकारिक रूप से लॉन्च हो रही है। यह एक स्वदेशी टैक्सी ऐप है, जिसे ओला-उबर जैसे प्लेटफॉर्म के विकल्प के तौर पर तैयार किया गया है। कम किराया, पारदर्शी फेयर सिस्टम और बिना सरज प्राइसिंग के यह ऐप यात्रियों और ड्राइवरों—दोनों के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है।

भारत टैक्सी ऐप 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं

इस ऐप की पायलट शुरुआत 2 दिसंबर 2025 को दिल्ली में की गई थी और अब यह तेजी से लोकप्रिय हो रही है। गूगल प्ले स्टोर पर भारत टैक्सी ऐप के 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं और इससे 1.40 लाख से अधिक ड्राइवर जुड़ चुके हैं। अब तक देश के 9 शहरों में करीब 10 लाख यात्री इस सेवा का इस्तेमाल कर चुके हैं।

गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बताया कि यह सेवा भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की पहल है, जिसे देश की विभिन्न सहकारी संस्थाएं मिलकर संचालित करेंगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राइड से होने वाला सीधा मुनाफा ड्राइवरों तक पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित व किफायती सफर मिले।

Bharat Taxi ऐप कैसे डाउनलोड करें?

अपने एंड्रॉयड फोन में Google Play Store खोलें
सर्च करें – Bharat Taxi App
ऐप इंस्टॉल करें और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें

कैब बुकिंग का तरीका

ऐप खोलकर पिकअप और ड्रॉप लोकेशन डालें
कैब का विकल्प चुनें
किराया पहले से देखें (नो सरज प्राइसिंग)
बुकिंग कन्फर्म करें

भारत टैक्सी ऐप में कोई छिपा कमीशन नहीं है और फेयर पूरी तरह पारदर्शी है। सरकार का दावा है कि यह प्लेटफॉर्म यात्रियों को किफायती और ड्राइवरों को बेहतर कमाई का मौका देगा।

Share This Article