Navratri 2025: घर में लाएं ये 9 शुभ वस्तुएं, मां दुर्गा की कृपा पाएं

2 Min Read

Navratri 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। शारदीय नवरात्रि 2025 के शुभ अवसर पर भक्तों के लिए यह समय माता दुर्गा की भक्ति और आराधना का सबसे बड़ा मौका माना जाता है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है और इस दौरान घर में कुछ विशेष शुभ चीजें लाने से धन, सुख और समृद्धि का आगमन होता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र में घर लाने योग्य प्रमुख शुभ वस्तुएं निम्न हैं:

लाल चुनरी – मां दुर्गा को अर्पित लाल चुनरी घर में रखने से परिवार की सभी बाधाएं दूर होती हैं और घर में धन-धान्य की बरकत बनी रहती है।

चांदी या पीतल का हाथी – यह शक्ति, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है।

कमल का फूल – मां लक्ष्मी का प्रिय फूल, धन और समृद्धि को आकर्षित करता है।

मोर पंख – शांति, ज्ञान और सौभाग्य का प्रतीक, घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर करता है।

सोलह श्रृंगार का सामान – सुहाग और समृद्धि का प्रतीक, मां दुर्गा की प्रसन्नता के लिए शुभ।

केले का पौधा – मां दुर्गा और भगवान विष्णु का आशीर्वाद देता है, घर में सुख और शांति लाता है।

दक्षिणावर्ती शंख – धन, समृद्धि और शांति का वास करने वाला शुभ प्रतीक।

श्रीयंत्र – मां लक्ष्मी का स्वरूप, घर में धन की वृद्धि करता है और दरिद्रता नहीं टिकती।

मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति – घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाती है।

भक्तों का मानना है कि इन वस्तुओं को घर में लाकर और पूजा स्थल पर स्थापित करके नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की कृपा प्राप्त की जा सकती है और पूरे परिवार के लिए खुशहाली सुनिश्चित होती है।

इसे भी पढ़ें

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि से पहले घर से हटाएं ये 5 चीजें, बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं