Border 2 box office collection: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने रचा इतिहास, चार दिन में डबल सेंचुरी

3 Min Read

Border 2 box office collection:

मुंबई, एजेंसियां। सनी देओल की बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर दिया है। फिल्म की कमाई ने न सिर्फ ट्रेड एक्सपर्ट्स बल्कि दर्शकों को भी चौंका दिया है। महज चार दिनों में फिल्म डबल सेंचुरी की ओर बढ़ चुकी है और पांचवें दिन ही अपने मेगा बजट की भरपाई करना तय माना जा रहा है।

रिकॉर्डतोड़ कमाई से बदला खेल

‘बॉर्डर 2’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार इस वक्त थमने का नाम नहीं ले रही है। सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़, सीटियां और तालियां इस बात का साफ संकेत हैं कि फिल्म को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। खासतौर पर सेकेंड और थर्ड टियर शहरों में फिल्म की डिमांड जबरदस्त बनी हुई है और लगातार हाउसफुल शो चल रहे हैं।

पहले वीकेंड में ही 121 करोड़ पार

फिल्म ने शुक्रवार को ₹30 करोड़ नेट की शानदार ओपनिंग की। शनिवार को कमाई बढ़कर ₹36.5 करोड़ पहुंच गई, जबकि रविवार को फिल्म ने करीब 50 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए ₹54.5 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, पहले वीकेंड के अंत तक फिल्म भारत में ₹121 करोड़ नेट की कमाई कर चुकी थी।

चौथे दिन भी नहीं थमी रफ्तार

गणतंत्र दिवस की छुट्टी का फायदा उठाते हुए ‘बॉर्डर 2’ ने चौथे दिन यानी सोमवार को ₹59 करोड़ की बंपर कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब ₹180 करोड़ पहुंच गया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ₹239.4 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

बजट रिकवरी और ब्लॉकबस्टर तय

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब ₹275 करोड़ है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए साफ है कि ‘बॉर्डर 2’ पांचवें दिन ही अपना पूरा बजट निकाल लेगी। आने वाले हफ्तों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज न होने से इसकी कमाई को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। ऐसे में सनी देओल की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर बनना लगभग तय माना जा रहा है।

Share This Article
Exit mobile version