Gonda accident:
लखनऊ, एजेंसियां। गोंडा जिले के इटियाथोक में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और एक बच्ची लापता हो गई। सीहागांव से पृथ्वीनाथ शिव मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर बेलवा बहुता सरयू नहर में गिर गई। हादसे में दम घुटने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक और तीन अन्य सवार किसी तरह कूद कर बच गए।
एक परिवार के नौ लोगों की मौत:
बता दें हादसे के बाद पीड़ित पिंकी ने अपनी आंखों के सामने परिवार के नौ लोगों को खो दिया। पिंकी की मां, बहन और अन्य रिश्तेदार इस दुर्घटना का शिकार हुए। पिंकी ने कमिश्नर से अपनी लापता बहन की तलाश कराने की अपील की, और अपने परिवार के पूरी तरह तबाह होने का दर्द साझा किया।
घटना के बाद प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीमों को लापता बच्ची की तलाश में लगा दिया है। पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है, और लोग मृतकों के घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग इस हादसे पर दुख जता रहे हैं।
इसे भी पढ़ें








