पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर BJP का सेवा संकल्प [BJP’s Seva Sankalp on PM Modi’s 75th birthday]

2 Min Read

PM MODI 75th Birthday :

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन 17 सितंबर को पूरे देश में खास अंदाज़ में मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाएगी। इस दौरान स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान कैंप, पेड़ लगाने और वोकल फॉर लोकल जैसी पहलें होंगी।

प्रमुख कार्यक्रम

75 शहरों में नमो पार्क बनाए जाएंगे।
75 जिलों में नमो वन लगाए जाएंगे।
रक्तदान शिविर और हेल्थ कैंप आयोजित होंगे।
पीएम मोदी पर डॉक्यूमेंट्री और किताबों का वितरण किया जाएगा।
प्रदर्शनी और मैराथन आयोजित की जाएगी।
दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित होंगे।

परंपरा 2014 से

BJP ने मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाना शुरू किया था। इस बार इसे बड़े स्तर पर सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने की तैयारी है।

वडनगर से दिल्ली तक

नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में हुआ था। पिता चाय की दुकान चलाते थे और कम उम्र में ही मोदी भी दुकान पर मदद करने लगे। बाद में वे संघ (RSS) से जुड़े और प्रचारक बने। 1968 में उनका विवाह जशोदाबेन से हुआ था, लेकिन बाद में वे अलग हो गए।

इसे भी पढ़ें

PM Modi: 13 सितंबर को मणिपुर और मिजोरम दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी, दौरे से है शांति की उम्मीद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं