Uttarakhand Panchayat elections: उत्तराखंड पंचायत चुनाव: भाजपा को गहरा झटका, कांग्रेस ने कब्जा बढ़ाया

2 Min Read

Uttarakhand Panchayat elections:

देहरादून, एजेंसियां। देहरदून उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में भाजपा को करारा झटका लगा है, जहां ज्यादातर भाजपा समर्थित उम्मीदवार हार का सामना कर रहे हैं। पौड़ी जिले के लैंसडाउन से भाजपा विधायक दिलीप रावत की पत्नी नीतू देवी जिला पंचायत सदस्य चुनाव में 411 वोटों से हार गईं, जिससे पार्टी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। इसके अलावा अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे ब्लॉक में सल्ट विधायक महेश जीना के बेटे करन जीना को भी 50 वोटों से हार मिली है, जबकि नैनीताल जिले में भाजपा विधायक सरिता आर्या के बेटे को कांग्रेस के यशपाल आर्या ने 1200 वोटों के भारी अंतर से हराया है। अल्मोड़ा के भैसियाछाना ब्लॉक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार राम और उनकी पत्नी पूजा देवी भी चुनाव हार गए।

गढ़वाल क्षेत्र

गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी चौथे स्थान पर रहीं, जो पार्टी के लिए एक और बड़ा झटका है। नैनीताल जिले की रामड़ी आन सिंह सीट पर भाजपा की निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को निर्दलीय उम्मीदवार छवि बोरा कांडपाल ने 2000 से अधिक वोटों से हराया। ये परिणाम भाजपा के लिए चिंता का विषय हैं और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संकेत देते हैं कि कांग्रेस इस बार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

इस चुनावी परिदृश्य ने भाजपा के अंदर हलचल मचा दी है, जबकि कांग्रेस को अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका मिला है। आगामी चुनावों में दोनों पार्टियों की रणनीतियों पर नजर बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें

नई संसद से चलेगी सरकार, मानूसून सत्र 20 जुलाई से

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं