Vijay Kumar Malhotra RIP:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली बीजेपी के पहले अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। कल ही प्रधानमंत्री ने प्रो. मल्होत्रा का जिक्र करते हुए उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को सराहा था।
पांच बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके विजय मल्होत्रा
विजय कुमार मल्होत्रा का जन्म 3 दिसंबर 1931 को लाहौर (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने दिल्ली प्रदेश जनता संघ और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे 45 सालों में दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके हैं। 1999 के आम चुनाव में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भारी मतों से हराकर अपनी पहचान बनाई।
शिक्षा में उनका योगदान
शिक्षा में भी उन्होंने योगदान दिया और हिंदी साहित्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। खेल प्रशासन में भी सक्रिय रहे, दिल्ली के शतरंज और तीरंदाजी क्लबों में भूमिका निभाई। उनका निधन भारतीय राजनीति और दिल्ली बीजेपी के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें
RIP Dishom Guru: दिशोम गुरु के अंतिम दर्शन के लिए बाइक से पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो








