NationalBitcoin breaks record: बिटकॉइन ने गिरावट का रिकॉर्ड तोड़ा! बड़े निवेशकों की सेलिंग से बाजार में कोहराम

Bitcoin breaks record: बिटकॉइन ने गिरावट का रिकॉर्ड तोड़ा! बड़े निवेशकों की सेलिंग से बाजार में कोहराम

Bitcoin breaks record:

नई दिल्ली, एजेंसियां। क्रिप्टो मार्केट इन दिनों भारी उथल-पुथल से गुजर रहा है। लगातार गिरावट ने निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये डुबा दिए हैं। ग्लोबल मार्केट में पिछले कुछ दिनों से बिकवाली तेजी से बढ़ी है, जिसके चलते क्रिप्टोकरेंसी का कुल मार्केट कैप लगभग 3 ट्रिलियन डॉलर तक घट गया है। CoinMarketCap के अनुसार, क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू फिसलकर 2.88 ट्रिलियन डॉलर पर आ गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 100 लाख करोड़ रुपये की गिरावट है।

गिरावट की मुख्य वजहें:

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट की सबसे बड़ी वजह वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता मानी जा रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं कमजोर पड़ गई हैं, जिससे निवेशक जोखिम वाले बाजारों से दूरी बना रहे हैं। इसी के साथ क्रिप्टो फियर एंड ग्रीड इंडेक्स गिरकर 11 पर पहुंच गया, जो अत्यधिक भय का संकेत देता है।इसके अलावा, बिटकॉइन के दिग्गज निवेशक ओवेन गुंडेन द्वारा पिछले एक महीने में 11,000 बिटकॉइन की भारी बिकवाली ने बाजार पर अतिरिक्त दबाव डाला है। इन बिटकॉइन की कुल कीमत लगभग 1.3 लाख करोड़ रुपये थी। इतनी बड़ी सेलिंग ने निवेशकों में दहशत फैला दी।

बिटकॉइन की कीमत में भारी गिरावट:

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने पिछले 7 दिनों में लगभग 12.54% की गिरावट दर्ज की है। एक महीने में इसकी कीमत 22.62% टूटी है। सात महीने पहले बिटकॉइन ने 90,000 डॉलर का रिकॉर्ड छुआ था, लेकिन वर्तमान में यह लगातार इससे नीचे ट्रेड कर रहा है।इस तेज गिरावट से निवेशकों को भारी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, फिलहाल क्रिप्टो में स्थिरता के आसार कम हैं और बाजार निवेशकों की भावनाओं पर निर्भर होकर उतार-चढ़ाव जारी रख सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

IndiGo bomb alert: इंडिगो फ्लाइट्स में बम अलर्ट से हड़कंप, दो विमान अलग-अलग एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गए

IndiGo bomb alert: बैंगलोर, एजेंसियां। इंडिगो एयरलाइंस पिछले दो दिनों से उड़ानें रद्द होने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को मामला...

Smuggling gang busted: कर्नाटक में 1143 किलो लाल चंदन जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह बेनकाब, लग्जरी कारें भी बरामद

Smuggling gang busted: बैंगलोर, एजेंसियां। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का...

Black suitcase: पुतिन के साथ चलने वाला ‘काला सूटकेस’ आखिर कितना हैं खतरनाक? जानिए क्या है Russia का Nuclear...

Black suitcase: नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जहां भी जाते हैं, उनके साथ एक काला सूटकेस जरूर देखा जाता है। भारत दौरे...

ED raids: झारखंड ईडी की चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद-नोएडा के 20 ठिकानों पर छापेमारी, निदेशक गिरफ्तार

ED raids: रांची। झारखंड ईडी की रांची इकाई ने MAXIZONE चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है। यह...

सेब में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? जानें रोज एक सेब खाने से मिलने वाले अद्भुत फायदे

Vitamins in apples: नई दिल्ली, एजेंसियां। सेब दुनिया के सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। "रोज एक सेब, डॉक्टर दूर"—यह कहावत सेब...

Swelling in winter: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन क्यों होती है? जानें इससे बचने के उपाय

Swelling in winter: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दी का मौसम आते ही कई लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन, लालिमा, खुजली और जलन...

Land for Job case: लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला टला, अगली सुनवाई 8 दिसंबर को

Land for Job case: पटना, एजेंसियां। ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को गुरुवार को बड़ी राहत मिली...

Cardamom hot or cold: इलायची गर्म होती है या ठंडी? रात को सोने से पहले दो इलायची खाने से...

Cardamom hot or cold: नई दिल्ली, एजेंसियां। इलायची न सिर्फ रसोई का एक आम मसाला है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles