Jaipur-Ajmer Highway accident:
जयपुर, एजेंसियां। राजस्थान के दूदू के पास मंगलवार सुबह जयपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। बिस्किट से भरा ट्रक ट्रेलर से टकराया और आग का गोला बन गया। ट्रक कैबिन में फंसे चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हाईवे पर लंबा जाम
हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों और क्रेन की मदद से ट्रक कैबिन से चालक का शव बाहर निकाला गया। दमकल और पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।
इसे भी पढ़ें







