गोरखपुर में बिरयानी विवाद: वेज में खुद डाली हड्डी, बिल बचाने की चाल फेल!

2 Min Read

Gorakhpur News:

लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने होटल में हंगामा करने की योजना के तहत वेज बिरयानी में खुद ही नॉनवेज की हड्डी डाल दी, ताकि वे खाने का बिल न चुकाएं। यह घटना गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित शास्त्री चौक के ‘बिरयानी बे‘ रेस्टोरेंट की है, जहां 31 जुलाई की रात 9 बजे करीब 8 से 10 लोगों का एक ग्रुप खाना खाने पहुंचा। ग्रुप के कुछ लोगों ने नॉनवेज और बाकी ने वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया। थोड़ी देर बाद एक युवक ने वेज बिरयानी में हड्डी मिलने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।

मौके पर पुलिस बुला ली गई

मौके पर पुलिस बुला ली गई और युवकों ने सावन के महीने में धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कहकर बवाल मचाया। लेकिन रेस्टोरेंट स्टाफ ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो पूरा सच सामने आ गया। वीडियो में साफ दिखा कि एक युवक ने अपने दोस्त को चुपचाप हड्डी दी, जिसे उसने वेज थाली में डाल दिया। इसका मकसद 5-6 हजार रुपये का बिल बचाना था। रेस्टोरेंट संचालक रविकर सिंह ने बताया कि वेज और नॉनवेज डिशेज़ पूरी तरह अलग बनती हैं और किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उनकी नीयत नहीं थी।

पुलिस ने जब फुटेज देखा तो हंगामा कर रहे युवकों को बाहर निकाल दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग युवकों की हरकत पर नाराज़गी जता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

Gorakhpur wonder: गोरखपुर का कमाल: स्मार्ट फ्लड मैनेजमेंट में देश में पहला बना शहर


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं