Bird flu in Delhi zoo:
नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (दिल्ली जू) में बर्ड फ्लू (एच5एन1) फैलने से 12 पक्षियों की मौत हो गई है। पेंटेड स्टॉर्क और काली गर्दन वाले आइबिस समेत कई जलीय पक्षी प्रभावित हुए हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद प्रशासन ने चिड़ियाघर में जैव-सुरक्षा उपाय कड़े कर दिए हैं और पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है।
निगरानी टीम चिड़ियाघर का सर्वेक्षण कर रही है:
निगरानी टीम दिन में दो बार पूरे चिड़ियाघर का सर्वेक्षण कर रही है, साथ ही प्रवासी पक्षियों के बाड़ों, तालाबों और चारागाहों की विशेष सफाई की जा रही है। CCTV कैमरों और स्टाफ की मदद से जानवरों के स्वास्थ्य पर भी करीबी नजर रखी जा रही है।संक्रमित पक्षियों को अलग रखा गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। कर्मचारियों को दस्ताने, मास्क, सुरक्षात्मक सूट और जूतों के कवर उपलब्ध कराए गए हैं ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
अधिकारियों का कहना:
सुरक्षा कारणों से चिड़ियाघर को अस्थायी रूप से जनता के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण को नियंत्रण में रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी जारी है।
इसे भी पढ़ें







