Supaul marriage case:
सुपौल, एजेंसियां। जब इश्क का परवान चढ़ता है तो वह समाज के सारे बंदिशों और लैंगिक अंतर को भी तोड़ कर रख देता है। यह ना ही सरहद देखता है, न ही जेंडर। एक ऐसी ही प्रेम गाथा बिहार के सुपौल में देखने को मिली है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां पहले दोस्ती हुई, फिर प्यार और फिर सात फेरे! इस प्रेम गाथा ने लोगों को हैरान कर दिया है।
मॉल में काम करती हैं दोनों युवतियाः
मामला सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र का है। जहां एक मॉल में साथ काम करने वाली दो युवतियों ने समाज के सारे बंधन तोड़ कर एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी चुन लिया। इनका प्यार इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुआ। दो साल पहले सोशल मीडिया पर हुई एक छोटी सी बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और फिर दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं।
मंदिर में गैस चूल्हा के सामने लिये फेरेः
हैरान करने वाली बात तो यह है कि इस शादी के लिए किसी बड़े मंडप या बैंड-बाजे की जरूरत नहीं पड़ी। बल्कि मंगलवार की देर रात त्रिवेणीगंज मेला ग्राउंड में स्थित एक मंदिर मंडप बना और गैस चूल्हा अग्निकुंड जिसको साक्षी मानकर दोनों ने सात फेरे लिए। इसमें एक युवती दूल्हा बनी और दूसरी दुल्हन। दोनों पिछले दो महीने से किराए के मकान में साथ रह रही थीं, लेकिन जैसे ही शादी का वीडियो वायरल हुआ, इलाके में हड़कंप मच गया।
लड़कों में कोई दिलचस्पी नहीः
मधेपुरा जिले की रहने वाली इन युवतियों का कहना है कि उन्हें लड़कों में कोई दिलचस्पी नहीं है और यह उनका निजी फैसला है। जहाँ कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे समाज की परंपराओं के खिलाफ बता रहे हैं। फिलहाल, सुपौल की यह ‘अनोखी शादी’ चर्चा का विषय बनी हुई है।






