Big change in IRCTC: अब सुबह 8 से 10 बजे तक बिना आधार के नहीं होगा टिकट बुक

3 Min Read

Big change in IRCTC:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय रेलवे ने IRCTC टिकट बुकिंग में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच लोकप्रिय ट्रेनों की टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। इसका उद्देश्य धोखाधड़ी को रोकना और उच्च मांग वाले समय में टिकट असली यात्रियों तक पहुंचना है।

रेलवे के अनुसार:

रेलवे के अनुसार, यह समय स्लॉट इसलिए चुना गया है क्योंकि सुबह के इन दो घंटों में टिकट की मांग सबसे अधिक होती है। अक्सर लोग एक से ज्यादा अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं या ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर से टिकट बुकिंग में गड़बड़ी करते हैं। इसे रोकने के लिए अब सुबह 8 से 10 बजे तक केवल आधार-वेरीफाइड यूजर्स ही टिकट बुक कर पाएंगे। जिन लोगों ने आधार लिंक नहीं किया है, वे अन्य समय स्लॉट में टिकट बुक कर सकते हैं। यह नियम 28 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुका है।

कैसे करें आधार वेरिफिकेशन?

आधार वेरीफिकेशन करना बेहद आसान है। इसके लिए IRCTC वेबसाइट पर लॉग इन करें, “My Profile” में जाएं और “User Verification” ऑप्शन पर क्लिक करें। आधार नंबर या वर्चुअल ID डालकर अपनी डिटेल्स चेक करें और “Verify Details” पर क्लिक करें। मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करने के बाद वेरीफिकेशन पूरा हो जाएगा। इसके बाद आप सुबह 8 से 10 बजे समेत किसी भी समय टिकट बुक कर सकते हैं।

रेलवे का कहना है:

यह नया नियम केवल ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू है। PRS काउंटर से टिकट लेने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेलवे का कहना है कि यह कदम टिकट बुकिंग को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और वास्तविक यात्रियों के लिए आसान बनाने की दिशा में उठाया गया है। इससे यात्रियों को असफल लेन-देन और धोखाधड़ी से बचाव मिलेगा।

इस बदलाव के बाद, ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए आधार लिंक करना अब यात्रियों के लिए जरूरी हो गया है। यह कदम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के प्रयास का हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें

IRCTC Recruitment: IRCTC में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 64 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन


Share This Article