IRCTC Scam:
नई दिल्ली, एजेंसियां। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ सोमवार 13 अक्टूबर को दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आईआरसीटीसी मामले में आरोप तय करने की अनुमति दे दी। आदलत का यह फैसला लालू यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि अभी बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। लालू यादव और अन्य पर आईआरसीटीसी के एक होटल को बेचने का आरोप है।
अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि मामले की जांच कर रही सीबीआई ने लालू के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। इसके बाद कोर्ट ने सीबीआई को कोट करते हुए कहा कि लालू की जानकारी में साजिश रची गई है। इसके बाद कोर्ट ने इनके खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी।
इसे भी पढ़ें







