Bhoot Bangla Movie Story: क्या ‘भूत बंगला’ की कहानी ‘भूल भुलैया 2’ से जुड़ी है? टी-सीरीज ने अफवाहों पर दी सफाई

2 Min Read

Bhoot Bangla Movie Story:

मुंबई, एजेंसियां। अक्षय कुमार की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म की कहानी को लेकर सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि यह फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की पुरानी स्क्रिप्ट पर आधारित है। इन अटकलों के बीच अब टी-सीरीज ने सामने आकर इन खबरों का खंडन किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी की निर्माता कंपनी टी-सीरीज ने साफ कहा है कि ‘भूत बंगला’ और ‘भूल भुलैया’ फिल्मों की कहानी का आपस में कोई संबंध नहीं है। कंपनी के सह-निर्माता शिव चनाना ने कहा कि स्टूडियो को इस तरह की खबरों पर हैरानी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रियदर्शन या उनकी टीम की ओर से ‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी के लिए किसी स्क्रिप्ट का प्रस्ताव कभी नहीं मिला।

क्या ‘भूल भुलैया 2’ की कहानी ‘भूत बंगला”

Bhoot Bangla Movie Story:

टी-सीरीज ने यह भी कहा कि ‘भूल भुलैया 2’ और ‘भूल भुलैया 3’ पूरी तरह मौलिक कहानियों पर आधारित फिल्में हैं और किसी पुरानी स्क्रिप्ट को दोबारा इस्तेमाल करने का दावा गलत है। कंपनी ने यह भी संकेत दिया कि फ्रेंचाइजी से जुड़े किसी भी प्रोजेक्ट का विकास उनकी निगरानी में ही किया जाएगा।इस बीच, निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, परेश रावल और वामिका गब्बी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की है। अब ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हॉरर-कॉमेडी शैली की इस फिल्म से दर्शकों को मनोरंजन की बड़ी उम्मीदें हैं।

Share This Article