Instagram Friendship:
लखनऊ, एजेंसियां। UP में सोशल मीडिया की दोस्ती के नाम पर हुई धोखाधड़ी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फर्रुखाबाद के गांव जिठौली की 52 वर्षीय रानी देवी ने इंस्टाग्राम पर अपने फोटो फिल्टर से खुद को जवान दिखाया। वहीं 25 साल के युवक अरुण राजपूत ने करीब डेढ़ साल पहले उनसे दोस्ती की और धीरे-धीरे प्रेम संबंध बन गए।
प्रेम में धोखा और हत्या
दो माह पहले दोनों के फोन नंबर भी एक्सचेंज हो गए। युवक अरुण ने कई बार फर्रुखाबाद के एक होटल में रानी से मुलाकात की। इस दौरान अरुण ने करीब डेढ़ लाख रुपये उधार लिए। लेकिन रानी ने शादी या पैसे लौटाने की बात शुरू की, जिससे अरुण परेशान हो गया। 10 अगस्त को मैनपुरी में भांवत चौराहे पर दोनों मिले और फिर खरपरी रजबहा की ओर चले गए। बातचीत के दौरान जब रानी ने फिर से पैसे लौटाने या शादी की बात की, तो अरुण ने मौका पाकर दुपट्टे से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी।
आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम बरामद
हत्या के बाद आरोपी ने रानी का मोबाइल कब्जे में लिया और सिम तोड़कर पानी में फेंक दिया ताकि पुलिस को सबूत न मिले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका का शव 11 अगस्त को खरपरी रजबहा के पास मिला था।
सोशल मीडिया की धोखाधड़ी
रानी के परिवार और पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर फिल्टर लगाकर खुद को जवान दिखाने का ये कदम उसकी जान ले बैठा। अरुण को रानी की असली उम्र का पता नहीं था, और जब पता चला तो शायद वह परेशान हो गया। आरोपी की नौकरी गुड़गांव में कैंटर चालक की है।
पुलिस की कार्रवाई
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह और सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें
Kapil Sharma: आतंकी पन्नू की कपिल शर्मा को धमकी, बोला- कनाडा में बिजनेस क्यों कर रहे, हिंदुस्तान जाओ








