Latest NewsBengal migration news: जानिये, बंगाल से क्यों पलायन करने लगे बांग्लादेशी, घरों में लटके ताले

Bengal migration news: जानिये, बंगाल से क्यों पलायन करने लगे बांग्लादेशी, घरों में लटके ताले

Bengal migration news:

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल में मौजूद बांग्लादेशियों में हड़कंप मचा है। ये घुसपैठियों तेजी से राज्य छोड़कर भाग रहे हैं। हालात यह है कि इनके घरों में ताले लटके मिल रहे हैं। इससे पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार परेशान है। सरकार का मानना है कि यह सब राज्य में चल रहे स्पेशल इंवेस्टिगेशन रीविजन यानी एसआइआर के कारण हो रहा है।


दरअसल, पश्चिम बंगाल में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के कारण राज्य से बांग्लादेशी घुसपैठियों के भागने की रफ्तार तेज हो गई है। घुसपैठियों को डर है कि वैध कागजात न होने के कारण मतदाता सूची में उनका नाम कट जाएगा, जिसके बाद उन्हें हिरासत शिविरों में भेजा जा सकता है या बंगाल छोड़कर जाना पड़ सकता है। इसी डर से उन्होंने पलायन शुरू कर दिया है।

हावड़ा में दिख रहा खास असरः

SIR शुरू होने के बाद पलायन की यह स्थिति हावड़ा जिले में खास तौर पर दिख रही है। यहां केशवपुर इलाके को ‘बंगालपाड़ा’ के नाम से भी जाना जाता है। इस इलाके के अधिकांश घरों में ताले लटक गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां रहने वाले लगभग 80 प्रतिशत लोग बांग्लादेशी घुसपैठिये हैं, जिनके पास वैध कागजात नहीं हैं। कुछ स्थानीय लोगों के बताये अनुसार इन घुसपैठियों ने लगभग 15 साल पहले तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से ही यहां बसना शुरू कर दिया था।

इंटरनेशनल बॉर्डर जामः

भारत-बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास भी इसका असर दिख रहा है। उत्तर 24 परगना में, बड़ी संख्या में घुसपैठिये वापस बांग्लादेश जाने के लिए समूह में एकत्र हो रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए इन घुसपैठियों के कारण अंतरराष्ट्रीय सीमा अभी उनसे भरी हुई है।

संदेशखली में हंगामाः

इधर, उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में हंगामे की खबर है। यहां मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में बाधा डालने का एक मामला सामने आया है। यहां नैजाट थाना इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता, जमीरुल इस्लाम मोल्ला को BLO के काम में बाधा डालने और मनमाने तरीके से गणना फॉर्म भरने का दबाव बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने संदेशखाली एक नंबर ब्लॉक के बीडीओ BDO की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की है। इसके बाद यहां तनाव बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी विशेष गहन परीक्षण कार्य का विरोध कर रही हैं।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles