Chiranjeevi: बर्थडे से पहले जानिए चिरंजीवी की ज़िंदगी का वो मोड़ जिसने बदल दी किस्मत

2 Min Read

Chiranjeevi:

हैदराबाद, एजेंसियां। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी आज एक बड़ा नाम हैं, लेकिन उनकी सफलता की चमक के पीछे एक लंबा संघर्ष छुपा है। चिरंजीवी ने अपने करियर की शुरुआत जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर की थी और आज वो करोड़ों की संपत्ति और अपार फैन फॉलोइंग के मालिक हैं।

सेट पर हुई थी बेइज्जती, उसी दिन ली सुपरस्टार बनने की कसम

एक इंटरव्यू में चिरंजीवी ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया था कि एक बार उन्हें सेट पर बुरी तरह डांटा गया था। सीनियर एक्टर्स जगय्या और सरदा के साथ शूटिंग के दौरान जब उन्हें एक टेक में कुछ गलती हो गई, तो उन पर चिल्लाया गया और कहा गया – “क्या तुम्हें लगता है तुम सुपरस्टार हो?”
उस अपमान के बाद उन्होंने मन ही मन ठान लिया कि वो एक दिन सुपरस्टार बनकर दिखाएंगे। यही घटना उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट बनी।

चिरंजीवी की सुपरहिट फिल्में

उनका करियर इंद्रा, टैगोर, गैंग लीडर, शंकर दादा MBBS, सई रा नरसिम्हा रेड्डी जैसी सुपरहिट फिल्मों से भरा हुआ है। दमदार अभिनय और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें साउथ का मेगास्टार बना दिया।

चिरंजीवी की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ

रिपोर्ट्स के अनुसार, चिरंजीवी की मौजूदा नेटवर्थ करीब 1650 करोड़ रुपये है। उनके पास हैदराबाद में आलिशान घर, लग्जरी गाड़ियां और प्रोडक्शन हाउस भी है।

पर्सनल लाइफ

चिरंजीवी ने 1980 में सुरेखा कोनिडेला से शादी की थी। उनके तीन बच्चे हैं — बेटा राम चरण, जो खुद एक सुपरस्टार हैं, और दो बेटियां सुष्मिता और श्रीजा।
वो 22 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे।

इसे भी पढ़ें

12 घंटे दौड़ कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में पहुंचे ओड़िशा के सुमित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं