Battle of Galwan song release: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ हुआ रिलीज, फैंस ने लुटाया प्यार

2 Min Read

Battle of Galwan song release:

मुंबई, एजेंसियां। वैलेंटाइन डे के मौके पर बैटल ऑफ गलवान का नया गाना मैं हूं रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इस रोमांटिक ट्रैक में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को खूबसूरती से दिखाया गया है।करीब चार मिनट 31 सेकंड लंबे इस गाने में एक सैनिक के कर्तव्य और उसके परिवार के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाया गया है। कहानी में प्रेम, त्याग और जिम्मेदारी के भाव को संगीत और दृश्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

गाने का संगीत अयान लाल ने तैयार किया है

इस गीत को मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और संगीतकार-गायक अयान लाल ने अपनी आवाज दी है। गाने का संगीत भी अयान लाल ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल शब्बीर अहमद और अयान लाल ने लिखे हैं। रिलीज के कुछ ही समय में गाने को सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा। फैंस खास तौर पर सलमान और चित्रांगदा की जोड़ी और गाने की मधुर धुन की तारीफ कर रहे हैं।

पहला गाना मातृभूमि को जबरदस्त रिस्पांस मिला

इससे पहले फिल्म का पहला गाना मातृभूमि रिलीज हुआ था, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया था और उसे भी दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था।फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लखिया ने किया है और इसका निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। यह वॉर ड्रामा फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।फिल्म और उसके गानों को मिल रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स से यह साफ है कि दर्शकों में “बैटल ऑफ गलवान” को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

Share This Article