बजाज Pulsar 150 का बड़ा अपडेट: LED लाइट्स और नए कलर के साथ लॉन्च

2 Min Read

Pulsar 150

नई दिल्ली, एजेंसियां। बजाज ने अपनी पॉपुलर बाइक Pulsar 150 का बड़ा अपडेट करके भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। 2010 के बाद पहली बार इसे इतना बड़ा विजुअल अपडेट मिला है, जिसमें नया LED हेडलैंप, LED टर्न इंडिकेटर्स, नए कलर ऑप्शन और अपडेटेड ग्राफिक्स शामिल हैं। बाइक का मस्क्युलर फ्यूल टैंक, क्लिप-ऑन हैंडलबार, स्प्लिट सीट, अलॉय व्हील्स और स्पोर्टी एग्जॉस्ट पहले जैसा ही रखा गया है, जिससे Pulsar की पहचान बरकरार रही। LED अपडेट के साथ फ्रंट लुक अब ज्यादा शार्प और अग्रेसिव दिखाई देता है, जबकि नए कलर स्कीम बाइक को और प्रीमियम और आकर्षक बनाते हैं।

स्मूद राइडिंग अनुभव

मैकेनिकल स्तर पर इस बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह 149.5cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 13.8 bhp की पावर और 13.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है और शहर और हाईवे दोनों पर स्मूद राइडिंग अनुभव देता है। Pulsar 150 की सबसे बड़ी ताकत इसका बैलेंस्ड परफॉर्मेंस है, जिसमें पावर और माइलेज दोनों का अच्छा संतुलन मिलता है, जिससे यह डेली राइड और लॉन्ग राइड दोनों के लिए भरोसेमंद मानी जाती है।

नई Pulsar 150 की एक्स-शोरूम कीमत 1.08 लाख रुपये से शुरू होती है। यह बाइक TVS Apache RTR 160, Honda Unicorn और Yamaha FZ-S V3 जैसी 150–160cc सेगमेंट की स्पोर्ट्स कम्यूटर बाइक्स के साथ मुकाबला करती है। भरोसे, मजबूत ब्रांड वैल्यू और नए LED अपडेट के साथ Pulsar 150 अब एक बार फिर से अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन गई है।

Share This Article