6 फीट तक जमी बर्फ के बीच फंसे 22 लोग
देहरादुन, एजेंसियां। उत्तराखंड के चमोली में एवलांच की वजह से 55 मजदूर बर्फ में दब गए। घटना बद्रीनाथ से 3 किमी दूर चमोली के माणा गांव में हुई।
मजदूर 8 कंटेनर और एक शेड में थे। 33 मजदूरों का रेस्क्यू किया जा चुका है। सेना के अलावा NDRF, SDRF, ITBP और BRO की टीमें मौके पर हैं। 6 फीट जमी बर्फ के बीच बाकी के 25 मजदूरों की तलाश हो रही थी, लेकिन अंधेरे और फिर से बर्फीला तूफान आने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया।
माणा में लगातार बारिश हो रही:
माणा तिब्बत सीमा पर भारत का पहला गांव है। मौसम विभाग ने 1 मार्च तक उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 20 CM तक बारिश हो सकती है।
हादसे वाली जगह पर लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है, इसलिए वहां हेलिकॉप्टर नहीं पहुंच सका। घायल मजदूरों को जोशीमठ और माणा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
इसे भी पढ़ें
