Zubeen Garg death case: असम पुलिस ने जुबीन गर्ग मौत मामले में सिंगापुर में रहने वाले तीन लोगों से की पूछताछ

1 Min Read

Zubeen Garg death case:

गुवाहाटी, एजेंसियां। जुबीन गर्ग की मौत के मामले में असम पुलिस ने सोमवार को सिंगापुर में रहने वाले तीन असमिया प्रवासियों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, ये तीनों व्यक्ति जुबीन के अंतिम पलों में उनके साथ मौजूद थे। इस संबंध में इन तीनों के खिलाफ समन भी जारी किया गया था। पूछताछ के लिए जियोलांगसात नारजरी, परीक्षित शर्मा और सिद्धार्थ बोरा सुबह सीआईडी मुख्यालय पहुंचे। पुलिस ने बताया कि आगे के दो दिनों में सिंगापुर में रहने वाले और कुछ असमिया प्रवासियों से भी पूछताछ की जाएगी ताकि मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा सके।

असम पुलिस का कहना है

असम पुलिस का कहना है कि यह पूछताछ मामले की जांच में अहम साबित होगी और इससे जुबीन के निधन के कारणों को स्पष्ट करने में मदद मिलेगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी संबंधित व्यक्तियों से निष्पक्ष और विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें 

Zubeen Garg Death Case: जुबिन गर्ग मौत मामले में नया मोड़, 2 PSO निलंबित, 10 NRI को नए सिरे से समन जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं