Archana Puran Singh: अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमान ने किया रिलेशनशिप का खुलासा

2 Min Read

Archana Puran Singh:

नई दिल्ली,एजेंसियां। कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की जज अर्चना पूरन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके बड़े बेटे आर्यमान सेठी ने हाल ही में अपने व्लॉग के ज़रिए एक्ट्रेस योगिता बिहानी के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है। आर्यमान का यह व्लॉग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो हैदराबाद जाकर योगिता को सरप्राइज देते हैं।

योगिता ने कहा

व्लॉग में जब योगिता होटल की लॉबी में फूलों का गुलदस्ता लिए आर्यमान को देखती हैं, तो वह इमोशनल हो जाती हैं। कैमरे के सामने दोनों ने स्वीकार किया कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। योगिता ने कहा कि वह थोड़ी नर्वस हैं क्योंकि यह अनाउंसमेंट अचानक हुआ और उनके कुछ करीबी दोस्तों को अभी तक इस बारे में जानकारी नहीं थी।

योगिता ने इंटरव्यू में भी रिश्ते की पुष्टि की

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में योगिता ने कहा, “हां, हम डेट कर रहे हैं। ये मेरे लिए भी सरप्राइज था क्योंकि आर्यमान हमारी प्लानिंग से एक दिन पहले ही आ गया और मुझे पता भी नहीं था कि वह हमारे रिश्ते की अनाउंसमेंट कर देगा। हम अभी शुरुआती फेज में हैं और इस फेज को एंजॉय करना चाहते हैं।”

कौन हैं योगिता बिहानी?

योगिता दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया है। उन्हें टीवी शो ‘दिल ही तो है’ से पहचान मिली, जिसमें वह करण कुंद्रा के साथ नजर आई थीं। उन्होंने फिल्म ‘विक्रम वेधा’ से बॉलीवुड डेब्यू किया और ‘द केरला स्टोरी’ में भी प्रमुख भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें

कानूनी पचड़े में फंसे कपिल शर्मा, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को मिली नोटिस 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं