Arattai messaging app:
नई दिल्ली, एजेंसियां। मेड-इन-इंडिया मैसेजिंग एप Arattai ने अपने यूजर्स के लिए बड़ा सुरक्षा अपडेट जारी किया है। कंपनी ने मंगलवार रात से एप में एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर शुरू कर दिया है, जिससे यूजर्स की चैट्स पूरी तरह सुरक्षित होंगी। Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने सभी यूजर्स से अपील की है कि वे तुरंत अपने Arattai एप को प्ले स्टोर या एप स्टोर से अपडेट करें और अपने कॉन्टैक्ट्स को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
वेम्बू के अनुसार
वेम्बू ने बताया कि एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन तभी काम करेगा जब दोनों यूजर एप के लेटेस्ट वर्जन पर हों। पुराने चैट्स ऑटोमैटिकली आर्काइव हो जाएंगी और यूजर्स सीधे नए सिक्योर चैट पेज पर रीडायरेक्ट होंगे। जिन कॉन्टैक्ट्स ने अभी अपडेट नहीं किया है, उनके साथ पुरानी चैट केवल तीन दिन तक ही उपलब्ध रहेगी। इसके बाद प्लेटफॉर्म सभी यूजर्स को नए वर्जन पर अपग्रेड कर देगा और पूरी तरह से एनक्रिप्शन लागू कर दिया जाएगा।
हालांकि, फिलहाल ग्रुप चैट्स में यह फीचर उपलब्ध नहीं है, लेकिन कुछ हफ्तों में इसे भी रोल आउट कर दिया जाएगा। इसके अलावा, सिक्योर चैट्स के लिए बैकअप फीचर भी अगले दो हफ्तों में लॉन्च होगा। पिछले कुछ महीनों में Arattai ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की है, खासकर भारतीय मंत्रियों और स्टार्टअप इकोसिस्टम के समर्थन के बाद।







