IAF Agniveer Vayu Recruitment:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 4 अगस्त 2025 कर दिया है। पहले आवेदन की समयसीमा 31 जुलाई थी, जिसे अब चार दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। यह भर्ती 12वीं पास युवाओं, डिप्लोमा और वोकेशनल कोर्स किए हुए अभ्यर्थियों के लिए है।
पंजीकरण प्रक्रिया:
इच्छुक अभ्यर्थी agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता मानदंड:
विज्ञान वर्ग: 10+2 में गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ कम से कम 50% अंक या संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा।
गैर-विज्ञान वर्ग: 10+2 पास या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास, जिसमें 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक अनिवार्य।
आयु सीमा:
17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच। जन्म तिथि 2 जुलाई 2005 से 2 जनवरी 2009 के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया:
लिखित परीक्षा
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
दस्तावेज़ सत्यापन
मेडिकल परीक्षा
शारीरिक परीक्षा मानक:
पुरुष: 1.6 किलोमीटर दौड़ 7 मिनट में
महिला: 1.6 किलोमीटर दौड़ 8 मिनट में
आवेदन शुल्क:
हर उम्मीदवार को ₹550 आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
सेवा के दौरान सुविधाएं:
48 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस
वायुसेना अस्पताल और CSD कैंटीन की सुविधाएं
सालाना 30 दिन की छुट्टी और बीमारी की छुट्टी (Sick Leave)
अंतिम तिथि से पहले पंजीकरण पूरा करें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
