NationalApple Store in Noida: नोएडा में 11 दिसंबर को खुलेगा भारत का पांचवां Apple Store, iPhone 17 से लेकर फ्री वर्कशॉप तक सब उपलब्ध

Apple Store in Noida: नोएडा में 11 दिसंबर को खुलेगा भारत का पांचवां Apple Store, iPhone 17 से लेकर फ्री वर्कशॉप तक सब उपलब्ध

Apple Store in Noida:

नोएडा, एजेंसियां। नोएडा में अगले महीने एप्पल अपना पांचवां भारत स्टोर खोलने जा रहा है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह नया स्टोर 11 दिसंबर को दोपहर 1 बजे ग्राहकों के लिए खोल दिया जाएगा। यह स्टोर DLF Mall of India, सेक्टर-18, नोएडा में तैयार किया गया है और इसका डिजाइन बेंगलुरु स्टोर की तरह मोर पंख से प्रेरित होगा।

iPhone 17 सीरीज:

स्टोर में ग्राहक iPhone 17 सीरीज, M5 चिप वाला iPad Pro, 14 इंच MacBook Pro और अन्य लेटेस्ट प्रोडक्ट्स को अनुभव कर सकेंगे। साथ ही, यहां Today at Apple के तहत फोटोग्राफी, कोडिंग और क्रिएटिव वर्कशॉप जैसी फ्री सेशंस में भी हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। ग्राहक विशेषज्ञों, जीनियस बार और बिजनेस टीम से प्रोडक्ट, रिपेयर और सपोर्ट संबंधी सलाह भी ले सकेंगे।

देश का पांचवां रिटेल स्टोर:

वर्तमान में एप्पल के भारत में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे में कुल चार स्टोर हैं, और नोएडा में खुलने वाला यह स्टोर देश का पांचवां रिटेल स्टोर होगा। कंपनी अगले साल मुंबई में एक और नया स्टोर खोलने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही ऐप्पल भारत में अपने ऑनलाइन स्टोर और प्रोडक्शन क्षमता को भी लगातार बढ़ा रही है। पहली बार आईफोन 17 सीरीज के सभी मॉडल का निर्माण भारत में किया जा रहा है, और रिपोर्ट्स के अनुसार फोल्डेबल iPhone भी जल्द भारत में ही बन सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

IndiGo bomb alert: इंडिगो फ्लाइट्स में बम अलर्ट से हड़कंप, दो विमान अलग-अलग एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गए

IndiGo bomb alert: बैंगलोर, एजेंसियां। इंडिगो एयरलाइंस पिछले दो दिनों से उड़ानें रद्द होने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को मामला...

Smuggling gang busted: कर्नाटक में 1143 किलो लाल चंदन जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह बेनकाब, लग्जरी कारें भी बरामद

Smuggling gang busted: बैंगलोर, एजेंसियां। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का...

Black suitcase: पुतिन के साथ चलने वाला ‘काला सूटकेस’ आखिर कितना हैं खतरनाक? जानिए क्या है Russia का Nuclear...

Black suitcase: नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जहां भी जाते हैं, उनके साथ एक काला सूटकेस जरूर देखा जाता है। भारत दौरे...

ED raids: झारखंड ईडी की चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद-नोएडा के 20 ठिकानों पर छापेमारी, निदेशक गिरफ्तार

ED raids: रांची। झारखंड ईडी की रांची इकाई ने MAXIZONE चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है। यह...

सेब में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? जानें रोज एक सेब खाने से मिलने वाले अद्भुत फायदे

Vitamins in apples: नई दिल्ली, एजेंसियां। सेब दुनिया के सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। "रोज एक सेब, डॉक्टर दूर"—यह कहावत सेब...

Swelling in winter: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन क्यों होती है? जानें इससे बचने के उपाय

Swelling in winter: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दी का मौसम आते ही कई लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन, लालिमा, खुजली और जलन...

Land for Job case: लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला टला, अगली सुनवाई 8 दिसंबर को

Land for Job case: पटना, एजेंसियां। ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को गुरुवार को बड़ी राहत मिली...

Cardamom hot or cold: इलायची गर्म होती है या ठंडी? रात को सोने से पहले दो इलायची खाने से...

Cardamom hot or cold: नई दिल्ली, एजेंसियां। इलायची न सिर्फ रसोई का एक आम मसाला है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles