Dhanteras 2025: धनतेरस पर सोने-चांदी के अलावा इन चीज़ों की खरीदारी भी है बेहद शुभ

2 Min Read

Dhanteras 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। धनतेरस कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है और इसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। इस दिन की खरीदारी का विशेष महत्व है, क्योंकि इसे भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की कृपा प्राप्त करने वाला दिन माना जाता है। धनतेरस 2025 इस बार 18 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा।

धनतेरस पर शुभ मानी जाने वाली चीज़ें:

धातु के बर्तन: विशेष रूप से पीतल, तांबा और कांसे के बर्तन खरीदना शुभ है।
झाड़ू: नया झाड़ू घर में सुख-समृद्धि लाता है।
धनिया के बीज: पूजा के बाद इन्हें तिजोरी में रखने से धन की बरकत बढ़ती है।
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति: दिवाली के लिए नई मूर्तियां खरीदना शुभ माना जाता है।
श्री यंत्र और कुबेर यंत्र: इनकी स्थापना से धन की देवी और देवता की कृपा बनी रहती है।
गोमती चक्र: लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन की कमी दूर होती है।
कौड़ी: हल्दी में रंगकर तिजोरी में रखने से धन का प्रवाह बढ़ता है।

ध्यान रखने योग्य बातें

काले रंग की वस्तुएं और लोहे की नुकीली चीज़ें (जैसे कैंची, चाकू) खरीदने से बचें, इसे अशुभ माना जाता है। धनतेरस पर इन चीज़ों की खरीदारी से घर में सुख, समृद्धि और धन की वृद्धि मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें

धनतेरस पर चमका रियल इस्टेट कारोबार, राज्य भर में हुई 590 रजिस्ट्री

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं