Anil Ambani:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ इंडिया (BoI) के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने भी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) और प्रवर्तक अनिल अंबानी के खाते को धोखाधड़ी (Fraud) के रूप में वर्गीकृत कर दिया है।
2,462 करोड़ का कर्ज, 1,656 करोड़ अब भी बकाया
बैंक ऑफ बड़ौदा ने कंपनी को करीब 2,462.50 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था, जिसमें से 28 अगस्त तक 1,656.07 करोड़ रुपये की बकाया राशि दर्ज है। यह खाता 2017 से NPA घोषित है।
फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट पर आधारित फैसला
बैंक ने बताया कि यह कार्रवाई फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट और उसके निष्कर्षों के आधार पर की गई है। फिलहाल NCLT में आरकॉम के लिए कोई सक्रिय समाधान योजना भी मंजूर नहीं हुई है।
अंबानी की प्रतिक्रिया
अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा की कार्रवाई 12 साल पुराने मामलों से जुड़ी है और यह कंपनी के दिवाला समाधान की प्रक्रिया के बीच उठाया गया कदम है।
इसे भी पढ़ें
