Netanyahu QR code message: नेतन्याहू का UN में QR कोड वाला संदेश: 7 अक्टूबर हमले का दस्तावेज़ जनता तक पहुंचाने की कोशिश

1 Min Read

Netanyahu QR code message:

येरूशलम, एजेंसियां। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने UN में अपने सूट पर QR कोड लगाकर स्पीच दी। यह QR कोड 7 अक्टूबर के हमास हमले और उसके बाद हुई घटनाओं का डॉक्यूमेंटेशन करने वाली वेबसाइट से लिंक करता है।

QR कोड न्यूयॉर्क में इजराइली जन-कूटनीति का हिस्सा

नेतन्याहू के साथ मौजूद अन्य इजराइली सदस्यों ने भी यही कोड बैज पहना। QR कोड न्यूयॉर्क में इजराइली जन-कूटनीति का हिस्सा था और टाइम्स स्क्वायर के पास डिजिटल स्क्रीन और बिलबोर्ड पर ‘7 अक्टूबर को याद रखें’ संदेश के साथ दिखाया गया। इस प्रयास का मकसद अमेरिकी जनता में इजराइल की कार्रवाई के प्रति नजरिया बदलना बताया जा रहा है।

नेतन्याहू ने बंधकों को हिब्रू और अंग्रेज़ी में संबोधित किया

UN में स्पीच के दौरान नेतन्याहू ने बंधकों को हिब्रू और अंग्रेज़ी में संबोधित किया और कहा, “हमारे वीर नायकों, मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू हूं, संयुक्त राष्ट्र से आपसे सीधा संवाद कर रहा हूं। हम आपको एक पल के लिए भी नहीं भूले हैं। इजराइल के लोग आपके साथ हैं।

इसे भी पढ़ें

ई-हॉस्पिटल सेवा से जुड़ा सदर अस्पताल, ऑनलाइन क्यूआर कोड स्कैन कर मरीज खुद ही बना रहे पर्ची

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं