Amisha Patel: 20 फ्लॉप फिल्मों के बाद भी नहीं टूटी अमीषा पटेल की हिम्मत, जानिए संघर्ष की कहानी

2 Min Read

Amisha Patel:

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री अमीषा पटेल की फिल्मी जर्नी जितनी दमदार शुरुआत से भरी रही, उतनी ही उतार-चढ़ाव वाली रही है। 2000 में उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ सुपरहिट फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ से डेब्यू किया और रातों-रात सुपरस्टार बन गईं। इसके अगले ही साल 2001 में आई ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की ऐतिहासिक सफलता ने उन्हें इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज़ में शामिल कर दिया।

20 से ज्यादा फिल्में फ्लॉप

लेकिन इसके बाद उनका डाउनफॉल शुरू हो गया। 2002 से 2010 तक करीब 20 से ज्यादा फिल्में फ्लॉप हो गईं। जब लीड रोल मिलने बंद हो गए, तब अमीषा ने ‘भूल भुलैया’, ‘रेस 2’, ‘हनीमून ट्रैवल्स’ जैसी फिल्मों में छोटे किरदार निभाए।

सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं, उनकी पर्सनल लाइफ भी संघर्षों से भरी रही। साल 2004 में उन्होंने अपने पिता पर 12 करोड़ रुपये के आर्थिक शोषण (Economic Abuse) का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। यह पारिवारिक विवाद सुर्खियों में रहा।

Amisha Patel:

अमीषा कभी पूरी तरह फिल्म इंडस्ट्री से गायब नहीं हुईं

इतने संघर्षों के बावजूद, अमीषा कभी पूरी तरह फिल्म इंडस्ट्री से गायब नहीं हुईं। हालांकि उन्होंने शादी नहीं की और अकेली जिंदगी को चुना। एक इंटरव्यू में उन्होंने टॉम क्रूज़ को अपना ड्रीम मैन बताया और मज़ाक में कहा कि उन्होंने उन्हें अपने दिल में पति मान लिया है। आज भी लोग उन्हें गदर गर्ल और कहो ना प्यार है की सादा-सुंदर साक्षी के रूप में याद करते हैं, लेकिन उनके जीवन की असली कहानी मेहनत, संघर्ष और अकेलेपन से भरी रही है।

इसे भी पढ़ें

Entertainment: रजनीकांत की ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर होगा टक्कर, अगस्त में दोनों फिल्मों की होगी धूम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं