Gujarat cabinet reshuffle 2025: गुजरात में भूपेंद्र सरकार के सभी 16 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, आज 11.30 बजे नई कैबिनेट की शपथ नई टीम में 26 होंगे, दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं

2 Min Read

Gujarat cabinet reshuffle 2025:

गांधीनगर, एजेंसियां। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में शुक्रवार सुबह 11.30 बजे नई कैबिनेट की शपथ होगी। गुरुवार को सीएम भूपेंद्र पटेल कैबिनेट के सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। इस फेरबदल को राज्य में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़ा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं, 2 डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं।

27 मंत्री ले सकते हैं शपथः

गुजरात कैबिनेट में सीएम समेत 17 मंत्री थे, जिसमें 8 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्री (MoS) थे। अब यह संख्या बढ़कर 26 होगी। कांग्रेस से भाजपा में आए विधायक भी मंत्री बन सकते हैं। गुजरात विधानसभा में 182 विधायक हैं। कुल संख्या के 15% की अधिकतम सीमा के लिहाज से सीएम समेत कुल 27 मंत्री हो सकते हैं।

भूपेन्द्र का यह तीसरा मंत्रिमंडल होगाः

भूपेन्द्र पहली बार सितंबर 2021 में सीएम बने थे। तब विजय रूपाणी को अचानक हटाकर उन्हें सीएम बनाया था। फिर विधानसभा चुनाव के बाद 12 दिसंबर 2022 को वह तीसरी बार सीएम और 16 विधायक मंत्री बने।
अब नया मंत्रिमंडल बन रहा है। इस पर देर रात तक मंथन चला। लेकिन, तय माना जा रहा है कि निर्वतमान मंत्रिपरिषद के एक-दो चेहरों की नई मंत्रिपरिषद में पदोन्नति सहित वापसी हो सकती है।

अमित शाह रात को गुजरात पहुंचेः

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार सुबह गुजरात जा सकते हैं। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवारी की शाम गांधीनगर पहुंच गए थे।

इस राजनीतिक घटनाक्रम से पहले ही राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुनील बंसल गुरुवार की दोपहर गुजरात पहुंच गए थे। रात 9 बजे सीएम भूपेंद्र पटेल के आवास पर मंत्रिमंडल की मीटिंग हुई। इसके बाद राज्यपाल को नए मंत्रियों की सूची सौंप दी गई थी।

इसे भी पढ़ें

Gujarat cabinet: गुजरात मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल: भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं