Mumbai train serial blasts: 2006 मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट के सभी 12 आरोपी बरी, 189 लोग मारे गए थे, हाईकोर्ट बोला- सरकारी वकील दोष साबित करने में नाकाम

1 Min Read

Mumbai train serial blasts:

मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में 2006 के सीरियल ट्रेन ब्लास्ट मामले में हाईकोर्ट ने सोमवार को सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि प्रॉसिक्यूशन यानी सरकारी वकील आरोपियों के खिलाफ केस साबित करने में नाकाम रहे हैं।
हाईकोर्ट ने कहा कि यह मानना मुश्किल है कि आरोपियों ने अपराध किया है, इसलिए उन्हें बरी किया जाता है। अगर वे किसी दूसरे मामले में वान्टेड नहीं हैं, तो उन्हें तुरंत जेल से रिहा किया जाए।

19 साल बाद आया फैसलाः

11 जुलाई 2006 को मुंबई के वेस्टर्न सब-अर्बन ट्रेनों के सात कोचों में सिलसिलेवार धमाके हुए थे। इसमें 189 पैसेंजर की मौत हो गई थी और 824 लोग घायल हो गए थे। सभी धमाके फर्स्ट क्लास कोचों में हुए थे। घटना के 19 साल बाद यह फैसला आया है।

इसे भी पढ़ें

Bomb blasts arrested: 27 साल बाद इंसाफ की ओर बढ़ा कदम: कोयंबटूर बम धमाकों के तीन आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं