Alia Bhatt viral video:
मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में 15 दिसंबर को आयोजित फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 में बॉलीवुड सितारों की शानदार मौजूदगी देखने को मिली। इस इवेंट से जुड़ी कुछ इनसाइड तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें विक्की कौशल और आलिया भट्ट एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में आलिया, विक्की के फोन की स्क्रीन को देखकर मुस्कुराती और खिलखिलाती दिख रही हैं, जिसने फैंस के बीच कयासों का बाजार गर्म कर दिया है।
क्या विक्की ने दिखाई बेटे की तस्वीर?
वायरल फोटोज में विक्की कौशल अपने फोन में कुछ दिखाते नजर आ रहे हैं, जबकि आलिया बड़े ध्यान से स्क्रीन देखती हुई खुश नजर आती हैं। आलिया का यह क्यूट रिएक्शन देखकर फैंस का मानना है कि विक्की उन्हें अपने और कैटरीना कैफ के नवजात बेटे की तस्वीरें दिखा रहे थे। कई यूजर्स का कहना है कि “राहा की मम्मी” का चेहरा देखकर साफ है कि फोन में कुछ बेहद प्यारा था।
सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार रिएक्शन
तस्वीरों पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यूनिवर्सल डैड रूल—हर नया पापा अपने बच्चे की फोटो सबको दिखाता है।” वहीं दूसरे ने कहा, “आलिया का रिएक्शन देखकर अब हमें भी जूनियर कौशल की तस्वीर देखनी है।” कुछ फैंस ने यह भी पूछा कि कपल आखिर बच्चे का नाम कब रिवील करेगा।
हाल ही में पेरेंट्स बने विक्की-कैटरीना
गौरतलब है कि 7 नवंबर 2025 को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पेरेंट्स बने थे। कैटरीना ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसकी जानकारी कपल ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। हालांकि, अब तक न तो बेटे का चेहरा सार्वजनिक किया गया है और न ही उसका नाम सामने आया है। ऐसे में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से जुड़ा यह क्यूट मोमेंट फैंस के लिए खास बन गया है।
फिलहाल, आलिया और विक्की की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं और फैंस इस प्यारे पल को बार-बार देखने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।








