Akshay Kumar:
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। अभिनेता ने उन लोगों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर उनके नाम, छवि और व्यक्तित्व अधिकारों का गलत उपयोग कर रहे हैं।
पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा
अक्षय से पहले अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, करण जौहर और ऋतिक रोशन जैसी कई हस्तियों ने भी अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने वरिष्ठ पार्श्व गायिका आशा भोसले के पर्सनैलिटी राइट्स के अनधिकृत उपयोग को रोकने का आदेश भी जारी किया था।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने ऐश्वर्या राय के केस में स्पष्ट किया था कि पर्सनैलिटी राइट्स व्यक्ति को अपनी छवि, नाम और अन्य गुणों के शोषण को नियंत्रित करने और इससे होने वाले व्यावसायिक लाभ की सुरक्षा का अधिकार देते हैं। अक्षय कुमार का यह कदम भी इसी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है।
इसे भी पढ़ें








