Akash-NG missile system:
नई दिल्ली, एजेंसियां। आकाश नेक्स्ट जेनरेशन (आकाश-NG) मिसाइल सिस्टम का सफल ट्रायल 25 दिसंबर को किया गया।
Contents
ओडिशा के चांदीपुर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में हुआ ट्रॉयलः
इस सिस्टम ने सभी जरूरी सर्विस क्वालिटी स्टैंडर्ड (PSQR) को पूरा किया। ये सिस्टम पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बना है।
इसमें देसी RF सीकर और सॉलिड रॉकेट मोटर लगी है।
आकाश-NG मिसाइल तेज रफ्तार और अलग-अलग तरह के हवाई खतरों से देश की सुरक्षा करने में अहम भूमिका निभाएगी।
सटीक हमला करता हैः
DRDO के मुताबिक, ट्रायल के दौरान आकाश-NG ने अलग-अलग दूरी और ऊंचाई पर मौजूद हवाई लक्ष्यों को सटीक तरीके से टारगेट किया।







