Ajay Seth chairman of IRDAI: अजय सेठ बने आईआरडीएआई के नए चेयरमैन, सरकार ने तीन साल के लिए दी मंजूरी

2 Min Read

Ajay Seth chairman of IRDAI:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत सरकार ने पूर्व वित्त और आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें यह जिम्मेदारी तीन साल के कार्यकाल के लिए या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, दी गई है। उनकी नियुक्ति मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा की गई है, जो मार्च 2025 में पूर्व चेयरमैन दबाशिष पांडा का कार्यकाल खत्म होने के बाद से खाली थी।

कौन है अजय सेठ ?

अजय सेठ 1987 बैच के कर्नाटक कैडर के IAS अधिकारी हैं। वे जून 2025 में आर्थिक मामलों के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अपने प्रशासनिक करियर में कई महत्वपूर्ण आर्थिक नीतियों को लागू किया है, जैसे हरित बांड (ग्रीन बॉन्ड) का शुभारंभ, बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) से संबंधित निर्णयों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्हें प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार भी मिल चुका है।

IRDAI के चेयरमैन पद

IRDAI के चेयरमैन पद के लिए पहले जिन वरिष्ठ अधिकारियों के नाम सामने आए थे, उन्होंने हैदराबाद स्थानांतरण को लेकर असमर्थता जताई थी। IRDAI का मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है। लेकिन अजय सेठ ने यह जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है। अब उनके नेतृत्व में बीमा क्षेत्र में रुकी हुई कई योजनाओं जैसे बीमा सुगम, बीमा विस्तार और बीमा वाहक को फिर से गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही सरकार द्वारा प्रस्तावित बीमा संशोधन विधेयक 2025 और बीमा क्षेत्र में 100% FDI की दिशा में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

आज से बदल जाएंगे कई नियम! UPI, LPG और म्यूचुअल फंड के नियम बदलेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं