MP Ajay Bhatt: संसद में सांसद अजय भट्ट का बयान वायरल, ‘राम’ के नाम पर कांग्रेस पर साधा निशाना

2 Min Read

MP Ajay Bhatt

नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मनरेगा की जगह लाई गई नई नीति को लेकर सदन में जोरदार बहस देखने को मिली। इसी दौरान नैनीताल–उधमपुर से बीजेपी सांसद अजय भट्ट के बयान ने खासा ध्यान खींचा, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अजय भट्ट का पलटवार

बहस के दौरान सांसद अजय भट्ट ने नई योजना के नाम को लेकर कांग्रेस के विरोध पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि योजना का नाम बदलने का सवाल ही नहीं उठता और ‘राम’ एक सिद्ध मंत्र है, जिसे महात्मा गांधी भी अपनाते थे। सांसद ने कहा कि “राम, हे राम, श्री राम, जय राम, जय-जय राम”—ये नौ शब्दों का सिद्ध मंत्र है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

उन्होंने संसद में नई योजना BBG RAM का फुल फॉर्म बताते हुए कहा कि इसका अर्थ है ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड मिशन ग्रामीण’। अजय भट्ट ने तंज कसते हुए कहा कि अगर इसमें ‘राम’ का नाम आ गया तो कांग्रेस को इतनी आपत्ति क्यों हो रही है। सांसद ने आगे कहा कि “राम-राम भजिए तो हर समस्या का समाधान हो जाएगा।” उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बेटी की शादी की दिक्कत हो, नौकरी न लग रही हो, घर में कलह हो या रिश्तों में तनाव—हर समस्या का हल राम के नाम में है। संसद के अंदर दिए गए इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पर जहां कुछ लोग समर्थन में प्रतिक्रिया दे रहे हैं, वहीं कई लोग सांसद के बयान पर सवाल भी उठा रहे हैं।

Share This Article