Aishwarya Rai:
नई दिल्ली, एजेंसियां। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अदालत से अपील की है कि उनकी एआई जेनरेटेड तस्वीरों के बिना अनुमति के इस्तेमाल को रोका जाए। ऐश्वर्या राय का आरोप है कि कई प्रोडक्ट्स और विज्ञापन उनकी तस्वीरों का बेजा इस्तेमाल कर रहे हैं, जो उन्होंने कभी नहीं दी थी, और इससे उनके व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है।
ऐश्वर्या राय की याचिका में क्या कहा गया?
ऐश्वर्या राय ने अपनी याचिका में कहा कि उनकी अवास्तविक, एआई द्वारा उत्पन्न की गई अंतरंग तस्वीरों का इस्तेमाल विभिन्न उत्पादों और सामान बेचने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “इन तस्वीरों को किसी और ने नहीं, बल्कि एआई ने उत्पन्न किया है। ये तस्वीरें कभी भी मेरी नहीं थीं।” वकील संदीप सेठी ने इस मामले में कहा कि “कुछ लोग ऐश्वर्या के नाम और चेहरे का इस्तेमाल कर पैसा कमा रहे हैं। यूट्यूब पर जो स्क्रीनशॉट्स दिखाए जा रहे हैं, उनमें इन तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है, और बिना अनुमति के उनका इस्तेमाल किया गया है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग ऐश्वर्या के चेहरे का इस्तेमाल सेक्सुअल इच्छाओं को पूरा करने के लिए कर रहे हैं, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
बिना अनुमति के बिक रही हैं तस्वीरें
इसके अलावा, वकील ने बताया कि ऐश्वर्या राय की तस्वीरें बिना उनकी अनुमति के वॉलपेपर और टी-शर्ट जैसे उत्पादों पर बेची जा रही हैं। उनका कहना है कि इस प्रकार के कारोबार में उनका नाम और चेहरा इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसका कोई अधिकार उन लोगों के पास नहीं है। इस मामले में ऐश्वर्या का आरोप है कि जिन प्रोडक्ट्स ने उनकी एआई जेनरेटेड तस्वीरों का इस्तेमाल किया, उन्होंने कभी भी उनसे अनुमति नहीं ली।
हाई कोर्ट का रुख
दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान मौखिक रूप से कहा कि वह जल्द ही इस मामले में एक अंतरिम आदेश पारित करेंगे, जिसमें प्रतिवादियों को चेतावनी दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें
Land for Job Scam : तेजप्रताप यादव पहुंचे ED दफ्तर, पहली बार उनसे होगी पूछताछ








