DMK minister says: AIADMK सांसद बोले-स्टालिन वोट के लिए फ्री वाइफ बांट देंगे, DMK मंत्री बोलीं- मुफ्त चीजों से महिला की तुलना अपमान

Juli Gupta
1 Min Read

DMK minister says:

चेन्नई, एजेंसियां। तमिलनाडु में विपक्षी पार्टी AIADMK के नेता और राज्यसभा सांसद सीवी षणमुगम की एक विवादित टिप्पणी के चलते काफी आलोचना हो रही है। दरअसल पार्टी की एक बूथ कमेटी मीटिंग में बोलते हुए षणमुगम ने कहा कि, स्टालिन सरकार का फ्री चीजें बांटने का इतिहास रहा है।

चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो वे (स्टालिन) लैपटॉप, मिनी बस, मिक्सी, ग्राइंडर के अलावा अब शायद फ्री वाइफ भी बांट सकते हैं। इस टिप्पणी की सत्ताधारी DMK ने कड़ी निंदा की है। पार्टी ने षणमुगम पर महिलाओं को अश्लील के रूप में दिखाने का आरोप लगाया।

तमिलनाडु की समाज कल्याण मंत्री पी गीता जीवन ने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि षणमुगम ने महिलाओं की तुलना मुफ्त चीजों से करके उनका अपमान किया है। वे इंसान कहन के लायक नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें

Bihar elections: बिहार चुनाव में JMM को चाहिए कम से कम 7 सीट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं