Kiara and Siddharth:
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड की फेवरेट कपल्स में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अब पैरेंट्स बन चुके हैं। शादी के दो साल बाद इस जोड़ी ने एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया है। 15 जुलाई को कियारा ने एक हेल्दी बेबी गर्ल को जन्म दिया, जिसकी जानकारी कपल ने खुद सोशल मीडिया के ज़रिए दी।
कियारा और सिद्धार्थ ने एक संयुक्त पोस्ट में लिखा
कियारा और सिद्धार्थ ने एक संयुक्त पोस्ट में लिखा, “हमारा दिल भरा हुआ है, हमारी दुनिया पूरी तरह से बदल गई है। हम बेबी गर्ल से ब्लेस हुए हैं। – कियारा और सिद्धार्थ.” इस घोषणा के बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस के साथ-साथ तमाम फिल्मी सितारे भी उन्हें नई ज़िंदगी की इस खूबसूरत शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कपल ने फरवरी 2025 में प्रेग्नेंसी की खबर दी थी
बता दें कि कपल ने फरवरी 2025 में एक प्यारी तस्वीर के साथ प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी, जिसमें दोनों छोटे बेबी सॉक्स पकड़े नजर आ रहे थे। कैप्शन में कियारा ने लिखा था, “हमारे जीवन का सबसे बड़ा तोहफ़ा… जल्द आ रहा है।”कियारा और सिद्धार्थ ने 7 फरवरी 2023 को शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट पर हुई थी, जिसमें सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा और कियारा ने डिंपल चीमा का किरदार निभाया था। उनकी रील लाइफ केमिस्ट्री रियल लाइफ लव स्टोरी में बदल गई और इस जोड़ी ने सात फेरे लिए।
इसे भी पढ़ें
ऋतिक-जूनियर एनटीआर की जोड़ी ने मचाया धमाल, कियारा के ग्लैमर ने लूटी महफिल








