The Bengal Files: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी ‘द बंगाल फाइल्स’, जानें कहां देख पाएंगे फिल्म

2 Min Read

The Bengal Files:

नई दिल्ली, एजेंसियां। विवेक अग्निहोत्री निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म द बंगाल फाइल्स आज (5 सितंबर, 2025) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म 1946 के कलकत्ता हत्याकांड और नोआखली दंगों पर आधारित एक पॉलिटिकल ड्रामा है। फिल्म का क्लैश टाइगर श्रॉफ की बागी 4 से हुआ है।

ZEE5 पर होगी ओटीटी स्ट्रीमिंग

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, द बंगाल फाइल्स अपने थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, निर्माताओं ने इसकी डिजिटल रिलीज की तारीख की अभी घोषणा नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि थिएटर में प्रदर्शन खत्म होने के बाद फिल्म जल्द ही ऑनलाइन उपलब्ध होगी।

फिल्म की खास बातें

इस फिल्म की अवधि 204 मिनट है।पहले इसका नाम द दिल्ली फाइल्स रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर द बंगाल फाइल्स कर दिया गया।फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, अनुपम खेर, सिमरत कौर और शाश्वत चटर्जी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

निर्देशक का बयान

विवेक अग्निहोत्री ने कहा,”द बंगाल फाइल्स एक चेतावनी है और हुंकार है कि हम बंगाल को दूसरा कश्मीर नहीं बनने देंगे। हिंदू नरसंहार की अनकही कहानी को प्रामाणिकता देने के लिए हमने कोलकाता में ट्रेलर लॉन्च करने का फैसला किया। देश को तैयार रहना चाहिए, क्योंकि अगर कश्मीर ने चोट पहुंचाई थी, तो बंगाल और भी ज्यादा विचलित करेगा।”

इसे भी पढ़ें

The Bengal Files: ‘द बंगाल फाइल्स ‘फिल्म को लेकर विवेक अग्निहोत्री बोले – ममता दीदी, मैं गुनहगार हूं, जो चाहें सजा दें

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं