Nano Banana: घिबली के बाद सोशल मीडिया पर छाया ‘नैनो बनाना’ ट्रेंड, लोग पूछ रहे- भाई ये क्या है?

2 Min Read

Nano Banana:

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोशल मीडिया पर घिबली ट्रेंड का नशा अभी उतरा भी नहीं था कि नया ‘नैनो बनाना ट्रेंड‘ इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लोग एक-दूसरे से पूछ रहे हैं कि आखिर यह नया ट्रेंड क्या है और क्यों लोग इसके पीछे इतने दीवाने हैं।

Nano Banana: नैनो बनाना ट्रेंड क्या है?

यह ट्रेंड Google Gemini का इस्तेमाल कर फोटो को 3D मिनिएचर जैसी तस्वीरों में बदलने की सुविधा देता है। यूजर अपनी फोटो अपलोड करता है और यह उसे खिलौने जैसे मिनिएचर फिगर में बदल देता है। हालांकि यह वास्तविक 3D मॉडल नहीं होता, बल्कि सिर्फ एडिटेड फोटो होती है।

Nano Banana: सोशल मीडिया पर वायरल

नैनो बनाना ट्रेंड इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर तेजी से फैल रहा है। लोग अपने दोस्तों और फॉलोवर्स के साथ यह फोटो शेयर कर रहे हैं और यही वजह है कि इसे लोग तेजी से फॉलो कर रहे हैं।

Nano Banana: कैसे करें ट्रेंड का अनुभव?

यदि आप भी इसे ट्राई करना चाहते हैं, तो Google Gemini के माध्यम से यह आसानी से किया जा सकता है। बस अपनी फोटो अपलोड करें और इसे मिनिएचर फॉर्मेट में बदलकर शेयर करें। फोटो देखने में बिल्कुल छोटे 3D खिलौने जैसा नजर आता है।

Nano Banana: ट्रेंड की खासियत

नैनो बनाना ट्रेंड का सबसे बड़ा आकर्षण यही है कि यह साधारण फोटो को मिनिएचर की तरह दिखाता है, जिससे लोग इसे देखकर चौंक जाते हैं और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।

इसे भी पढ़ें

Ghibli Image: भारत में Ghibli इमेज ट्रेंड का जलवा, OpenAI ने 70 करोड़ इमेज बनाने का आंकड़ा किया साझा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं