Ruckus in Bareilly:
बरेली, एजेंसियां। बरेली में जुमे की नमाज के बाद नमाजियों के एक समूह ने “आई लव मोहम्मद” लिखे बैनर लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान मौलाना तौकीर रजा को नजरबंद कर लिया गया।सुबह से ही शहर के प्रमुख इलाकों जैसे इस्लामिया मैदान और बिहारीपुर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। श्यामगंज मंडी वाले रोड पर बैरिकेडिंग की गई और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सैलानी इलाकों में बाजार बंद रहे और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
जुमे की नमाज शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई
जुमे की नमाज शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई, लेकिन इसके बाद लोग घरों से निकलकर जुलूस के रूप में सड़क पर निकले। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और खलील स्कूल के पास कुछ लोगों ने वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने तो लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया गया।
इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने प्रदर्शन से पहले वीडियो जारी कर कहा था कि मीडिया की खबरें गलत हैं और यह साजिश है। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण रूप से शामिल होने की अपील की थी।
डीआईजी रेंज बरेली ने बताया
डीआईजी रेंज बरेली अजय कुमार साहनी ने बताया कि नमाज पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही, लेकिन कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की और मौलाना तौकीर रजा को नजरबंद किया।घटना के बाद शहर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। बाजार और बस अड्डे पर सन्नाटा पसरा है, और पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में चौकसी जारी रखी है।
इसे भी पढ़ें
Jijaji Sali case Bareilly: जीजा साली को लेकर फरार, साला बहनोई की बहन को ले उड़ा








