Kerala Congress:
तिरुवनंतपुरम,एजेंसियां। केरल कांग्रेस ने शनिवार, 6 सितंबर 2025 को स्वीकार किया कि सोशल मीडिया पर बिहार को “बीड़ी” से जोड़ने वाली विवादित पोस्ट पार्टी की बड़ी भूल थी। इस पोस्ट के चलते सियासी माहौल गरम हो गया। पार्टी ने तुरंत पोस्ट को हटा दिया और सार्वजनिक माफी भी मांगी। वहीं, विवाद के बीच केरल कांग्रेस के सोशल मीडिया हेड वीटी बालराम ने इस्तीफा दे दिया।
Kerala Congress: पार्टी अध्यक्ष ने माना सोशल मीडिया टीम की गलती:
केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने स्वीकार किया कि पोस्ट करने में “गलती और लापरवाही” हुई। उन्होंने बताया कि पार्टी की सोशल मीडिया टीम ने बिना सतर्कता के यह टिप्पणी प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दी थी। उन्होंने कहा,“पोस्ट हटा दी गई है। जिम्मेदार शख्स सोशल मीडिया हैंडल के एडमिन और ऑपरेटर ने माफी मांगी और पोस्ट हटाई। कांग्रेस इसका समर्थन नहीं करती।”सनी जोसेफ ने यह भी बताया कि इस मामले पर पूर्व विधायक वीटी बालराम से चर्चा हुई, जो KPCC के डिजिटल मीडिया सेल के प्रभारी हैं।
Kerala Congress: सियासी प्रतिक्रिया:
इस पोस्ट के बाद बीजेपी समेत कई राजनीतिक दलों ने कांग्रेस पर हमला बोला। केरल कांग्रेस ने यह कार्रवाई करके विवाद को शांत करने की कोशिश की है।
इसे भी पढ़ें
केरल के मुख्यमंत्री सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए राहुल गांधी पर हमला कर रहे हैं: कांग्रेस








